राज्यपाल लेफ्टिनेट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तरकाशी जिले में चीन सीमा पर स्थित वाइब्रेंट विलेज नेलांग और जादूंग का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जादूंग को फिर से आबाद करने के लिए क्षेत्र में बनाए जा रहे होमस्टे का निरीक्षण किया। होमस्टे तैयार कर रहे गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों ने राज्यपाल को बताया कि जादूंग में पहले चरण में छह होमस्टे बनाए जा रहे हैं, जो एक वर्ष में तैयार हो जाएंगे। राज्यपाल ने बताया कि देशभर में दो हजार सात सौ 51 वाइब्रेंट विलेज चिह्नित किए गए हैं। इनमें उत्तराखंड के 51 गांव शामिल हैं, जिसमें से 17 गांवों को फिर से जीवंत बनाने के लिए पहले चरण के विकास कार्य शुरू हो गए हैं।
जिलाधिकारी डाॅक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि जादूंग में पहले 23 परिवार रह रहे थे और अब यह संख्या बढ़कर 56 हो चुकी है। दूसरे चरण में यहां 17 होमस्टे और बनाए जाने हैं।
Site Admin | सितम्बर 25, 2024 3:36 अपराह्न
राज्यपाल लेफ्टिनेट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तरकाशी जिले में चीन सीमा पर स्थित वाइब्रेंट विलेज नेलांग और जादूंग का किया भ्रमण