अप्रैल 11, 2025 7:29 अपराह्न

printer

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजाजी टाइगर रिजर्व जैसे स्थलों का अधिकतम प्रचार-प्रसार किए जाने पर बल दिया

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आज राजभवन में राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक कोको रोसे ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने निदेशक से टाइगर रिजर्व में चल रही वन्यजीव संरक्षण परियोजनाओं, ईको-टूरिज्म को प्रोत्साहित करने की पहलों और पर्यावरणीय जागरूकता अभियानों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

 

उन्होंने राजाजी टाइगर रिजर्व जैसे स्थलों का अधिकतम प्रचार-प्रसार किए जाने पर बल दिया, ताकि देश-विदेश से अधिक संख्या में पर्यटक यहाँ आएं। इससे न केवल राज्य का पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला