मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 13, 2025 5:39 अपराह्न

printer

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी’ पर्व की शुभकामनांए दी

आज लोहड़ी का त्यौहार है। लोहड़ी से सर्दियों की लंबी रातों का क्रम घटता है और गर्मियों के लंबे दिनों की शुरुआत होती है, क्योंकि सूर्य आज से उत्तरी गोलार्ध की ओर अपनी यात्रा आरंभ करता है। लोहड़ी के त्यौहार में अलाव जलाने की परंपरा रही है, जो बुरी शक्तियों के नष्‍ट होने और सौभाग्य के आगमन का प्रतीक मानी जाती है।

 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी’ पर्व की शुभकामनांए दी है। लोहड़ी पर्व जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए।