राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों से नौले-धारों और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण का आह्वान किया है। देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में बहुत सारे प्राकृतिक संसाधन हैं, जिनके संरक्षण की जिम्मेदारी प्रदेश की जनता की है। उन्होंने बताया कि राजभवन में जल संचयन पर कार्य किया जा रहा है, जिसके अच्छे परिणाम दिख रहे हैं।
राज्यपाल ने जल संरक्षण तथा संचयन के लिए स्थानीय समुदायों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर जोर देते हुए कहा कि जल प्रबंधन में ग्राम पंचायतों और नागरिक संगठनों को भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।