मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 21, 2024 7:43 अपराह्न | BIHAR NEWS TODAY

printer

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के नेतृत्व में राजभवन परिसर में कर्मियों और अधिकारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर विश्व योग दिवस को यादगार बनाया

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के नेतृत्व में राजभवन परिसर में कर्मियों और अधिकारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर विश्व योग दिवस को यादगार बनाया। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने समस्तीपुर ज़िले के सरायरंजन में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आयुष मंत्रालय के सहयोग से एम्स पटना में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुंगेर स्थित बिहार योग विद्यालय में इस अवसर पर योगाभ्यास के विशेष सत्र आयोजित किये गये। दानापुर स्थित बिहार रेजिमेंटल सेंटर में सेना के जवानों, अग्निवीरों और अधिकारियों समेत आम लोगों ने सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से यहां पर योगाभ्यास किया जा रहा है। आकाशवाणी पटना के परिसर में भी योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।