जनवरी 8, 2025 10:20 अपराह्न

printer

राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में भारतीय वन सेवा के दो हजार तेईस बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने मुलाकात की। श्री डेका ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और अनुशासन के साथ करें। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि वनों की सुरक्षा और संरक्षण देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। राज्यपाल ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को अपने कार्य में नवाचार करने के लिए प्रेरित भी किया।