मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 3, 2024 7:33 अपराह्न

printer

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को भाई दूज पर बधाई और शुभकामनाएं दी

आज भाई दूज का पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भाईदूज के मौके पर बहनों ने भाईयों के माथे पर तिलक लगाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाईयों ने भी बहनों को उपहार दिया। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व को यम द्वितीया भी कहते हैं। भाई के प्रति बहन के स्नेह को अभिव्यक्त करने वाले इस पर्व को लेकर एक किवदन्ति यह भी है कि यम देवता ने अपनी बहन यमी को लंबे इंतजार के बाद इस दिन दर्शन दिया था, तभी से यह प्रथा चली आ रही है।
राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को भाई दूज पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल से आज राजभवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं और भाई दूज का टीका लगाकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।