दिसम्बर 27, 2024 6:30 अपराह्न

printer

राज्यपाल , मुख्यमंत्री और प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से उठकर डॉ. मनमोहन सिंह ने एक सम्मानित अर्थशास्त्री के रूप में अपनी पहचान बनाई। वित्त मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी नीतियां सामाजिक तथा आर्थिक सुधार का आधार बनीं।
देहरादून स्थित राज्य कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाक्टर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कल सवेरे साढे नौ बजे नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय से शमशान घाट तक जाएगी।