मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 2, 2024 8:20 पूर्वाह्न

printer

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री पटेल ने कहा है कि गोवर्धन पूजा का पर्व धार्मिक महत्ता के साथ ही हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक भी है। गोवर्धन पूजा का आयोजन भगवान श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के सम्मान में किया जाता है, जो हमें सिखाता है कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और श्रद्धा होनी चाहिए। राज्यपाल ने लोगों से गोवर्धन पूजा पर पर्यावरण-संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।