दिसम्बर 27, 2024 6:29 अपराह्न

printer

राज्यपाल ने युवाओं से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने युवाओं से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत में विशाल युवा शक्ति है, जो राष्ट्र को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उसे विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

 

दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने युवाओं से नवाचार अपनाने और उद्यमिता के माध्यम से देश के आर्थिक विकास को गति देने का आह्वान किया।

समारोह में स्नातक, परास्नातक और पीएच.डी. के 716 छात्रों को उपाधियां प्रदान की गयी।