सितम्बर 27, 2024 3:59 अपराह्न

printer

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से सीजीएल परीक्षा के संबंध में मिल रही शिकायतों की जांच कराने को कहा

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा के संबंध में मिल रही शिकायतों की जांच कराने को कहा है। राज्यपाल की ओर से भेजे गये पत्र में छात्र संगठनों द्वारा परीक्षा के संबंध में दी गयी जानकारी और मिले तथ्यों को संलग्न किया गया है। दूसरी तरफ राज्यपाल ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष से भी सीजीएल परीक्षा के संबंध में तथ्य के साथ स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। इधर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं जिसको लेकर जेएसएससी कार्यालय के आसपास धारा 163 लगा दी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी परीक्षा पर सवाल खड़े किये हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला