राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने भीमताल में बच्चों के साथ संवाद किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में बड़े लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने, समाज व राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बनने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं। राज्यपाल ने एसओएस बाल ग्राम भीमताल की 1984 से अब तक की यात्रा में 300 से अधिक बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि एसओएस बाल ग्राम केवल बच्चों का आश्रय स्थल नहीं, बल्कि एक जीवंत व स्नेहिल परिवार है, जहां बच्चों को शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता का वातावरण दिया जाता है। उन्होंने संस्था के पारिवारिक देखरेख, परिजनोचित संरक्षण और देखभाल जैसे मॉडलों को समाज के लिए प्रेरक बताया। उन्होंने कहा कि यह संस्था न केवल सामाजिक सुरक्षा का उदाहरण है, बल्कि वह राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Site Admin | जून 16, 2025 11:10 पूर्वाह्न
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भीमताल में बच्चों के साथ किया संवाद
