मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 11, 2024 4:50 अपराह्न

printer

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नैनी झील में ‘‘अवे ऑल बोट्स’’ प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नैनी झील में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल की ओर से आयोजित ‘‘अवे ऑल बोट्स’’ प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि एनसीसी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से जिस प्रकार अपनी समुद्री तैयारी, प्रशिक्षण और एक समन्वय का उदाहरण पेश किया है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ‘‘अवे ऑल बोट्स’’ राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारी समुद्री ताकत के लिए जरूरी है और हमें हर वक्त चुनौती के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि एनसीसी अनुशासन, समर्पण और देश सेवा की भावना को जीवंत रखा है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में एनसीसी उत्कृष्ट कार्य कर रही है और यहां के कैडेट्स का प्रशिक्षण, अनुशासन और जज्बा उच्च स्तर का है जिस पर हम सभी को गर्व है। राज्यपाल ने स्वयं बोट में सफर कर इस प्रतियोगिता को देखा। उन्होंने इस प्रतियोगिता में विजेता नाविकों को पुरस्कृत किया।
नौसेना के समुद्री जहाज़ों में रखी गई छोटी नौकाओं के द्वारा ही नौ-सैनिक समुद्र में उतर कर विभिन्न रणनीतिक कार्यवाहियों को अंजाम देते हैं। इन नौकाओं के उत्कृष्ट और प्रभावी संचालन का नौसेना में बहुत महत्व होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला