मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मई 28, 2024 7:18 अपराह्न

printer

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड के जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के साथ ही आम लोगों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया है। नैनीताल स्थित राजभवन में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्यपाल ने मंडल और जिले की जानकारियां ली। इस दौरान उन्होंने नैनीताल के अलावा अन्य पर्यटन क्षेत्रों को भी विकसित करने पर जोर दिया। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के साथ बैठक करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में पर्यटन सीजन चरम पर है। ऐसे में पर्यटकों का दबाव नैनीताल पर पड़ रहा है। इससे ट्रैफिक संचालन में दिक्कत हो रही है। उन्होंने नैनीताल में जाम की समस्या के ठोस समाधान और नई पार्किंग विकसित किए जाने पर विचार करने को कहा। राज्यपाल ने मानसखंड क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधाओं के लिए किए जा रहे कार्यों और अन्य विकास योजनाओं के बारे में भी चर्चा की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला