मार्च 8, 2025 4:10 अपराह्न

printer

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं समाज, परिवार और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण धुरी हैं और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का परिचय दे रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाएं साहस, आत्मनिर्भरता और कर्तव्यपरायणता की प्रतीक हैं।

 

पर्वतीय क्षेत्रों में वे न केवल परिवार की देखभाल करती हैं, बल्कि कृषि, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज अथवा राष्ट्र का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए उनका वर्तमान संवारने के लिए राज्य सरकार द्वारा कारगर प्रयास किये जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। वहीं, पौड़ी गढ़वाल निवासी ओलम्पियन और एथलीट अंकिता ध्यानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आकाशवाणी के साथ एक संदेश साझा किया है।