फ़रवरी 12, 2025 1:33 अपराह्न

printer

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने संत रविदास जयंती के अवसर पर शुभाकामनाएं दीं।

 
देशभर में आज संत रविदास की जयंती मनाई जा रही है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने महान संत और समाज सुधारक गुरु रविदास जी की जयंती के  अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि संत रविदास जी का जीवन दर्शन संपूर्ण मानवता को एकता, सद्भाव और समरसता का संदेश देता है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने और समाज में भाईचारे और समानता को मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी ने अपनी शिक्षाओं में जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव से मुक्त होकर मानवता की सेवा करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हमें उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर सभी की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए।