मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

दिसम्बर 10, 2024 3:04 अपराह्न

printer

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सेना के जवान के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डोगरा रेजिमेंट के सिपाही अक्षय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्री अक्षय कुमार धर्मशाला के सिद्धबाड़ी की बाघनी पंचायत के रहने वाले थे। अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान हृदयघात से उनका निधन हुआ।

राज्यपाल ने अपने संदेश में गहरा दुख व्यक्त करते हुए सेना के जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने सैनिक के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सैनिक के परिवार को प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।