मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 11, 2024 4:17 अपराह्न

printer

राज्यपाल और मुख्यमंत्री की दशहरा उत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई दी

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
राज्यपाल ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश के लोगों को दशहरा उत्सव के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारे नैतिक मूल्यों और परम्पराओं को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि यह उत्सव प्रदेश के लोगों के जीवन में प्रसन्नता, शांति एवं खुशहाली लाएगा।