राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामपुर रज़ा पुस्तकालय के स्थापना के 250 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल रामपुर रज़ा लाइब्रेरी की अध्यक्षा भी हैं। उन्होंने कहा कि ढाई सौ साल का सफर तय कर रामपुर रज़ा लाइब्रेरी देश का गौरव बनकर उभरी है। लाइब्रेरी की गौरवशाली यात्रा का जश्न मनाने के लिए 2 से 7 अक्टूबर तक सांस्कृतिक और साहित्यिक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राज्यपाल ने कहा कि रामपुर रज़ा लाइब्रेरी दक्षिण एशिया के खास पुस्तकालयों में से एक है। ये भारत की इस्लामिक शिक्षा और कला का खज़ाना है।
Site Admin | अक्टूबर 8, 2024 10:09 अपराह्न
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामपुर रज़ा पुस्तकालय के स्थापना के 250 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी