अगस्त 1, 2024 5:05 अपराह्न

printer

राजेश बंसल बने विश्व संवाद केन्द्र न्यास के अध्यक्ष – मोती लाल को पुनः सौंपा गया सचिव का दायित्व

विश्व संवाद केन्द्र शिमला न्यास का चुनाव संपन्न हुआ।  इस दौरान न्यास के वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल भारद्वाज को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया जिनकी अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुआ। न्यास के  चुनाव में राजेश कुमार बंसल को पुनः अध्यक्ष यादविन्द्र सिंह चौहान को उपाध्यक्ष मोती लाल को पुनः सचिव प्रकाश भारद्वाज को सह-सचिव और कुलदीप शर्मा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। वहीं दलेल सिंह ठाकुर, अनिल भारद्वाज, निशा ठाकुर ,नीतू वर्मा और राजेन्द्र शर्मा को न्यास का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके उपरान्त बैठक में न्यास के वर्षभर के कार्यों की समीक्षा हुई और आगामी बजट पर चर्चा की गई। बैठक में आने वाले वित्त वर्ष में किये जाने वाले कार्यों देवर्षि नारद जयन्ती संगोष्ठी पत्रकार परिवार मिलन नागरिक पत्रकारिता और वर्षभर किये जाने वाले सेवा कार्यों पर चर्चा करते हुए उनके लिए बजट का प्रावधान किया गया। बैठक में विश्व संवाद केंद्र का कार्य का सुचारू रूप से चलाने के लिए दो वैतनिक कर्मचारी रखने का भी निर्णय भी लिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रान्त प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल भी उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला