राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार हर एक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा विद्यार्थियों की शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को भी शिक्षा से संबंधित आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जहां प्रदेश सहित जनजातीय जिलों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है वहीं प्रदेश की आने वाली भावी पीढ़ी को गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध करवा शिक्षित करने की दिशा में अनेकों ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम आरंभ किया जा रहा है तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व आधुनिक उपकरणों के माध्यम से शिक्षित किया जा रहा है।
Site Admin | जुलाई 19, 2024 4:17 अपराह्न
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की