नवम्बर 19, 2024 2:30 अपराह्न

printer

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का प्रवास कार्यक्रम

राजस्व,उद्यान,जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी आगामी 21 नवम्बर, 2024 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि अपने प्रवास के दौरान राजस्व मंत्री पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में आयोजित कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।