राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ में कल छह जुलाई से राजस्व पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। बीस जुलाई तक चलने वाले इस पखवाड़े के तहत शिविरों की जानकारी ग्रामीणों को देने प्रत्येक ग्राम पंचायत में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश दिए गए हैं। इन शिविरों में प्राप्त होने वाले आवेदनों जैसे – फौती, नामांतरण और बंटवारा, अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। इसी तरह, आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र संबंधी सभी आवेदनों का भी शिविर स्थल पर ही लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आनलाईन प्रविष्टि और समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बी-वन, खसरा और किसान किताब के प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों और उन पर की गई कार्यवाही की जानकारी हर दिन निर्धारित प्रपत्र में कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Site Admin | जुलाई 5, 2024 8:20 अपराह्न
राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ में छह जुलाई से राजस्व पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा