जनवरी 7, 2026 9:38 अपराह्न

printer

राजस्‍व खुफिया निदेशालय ने सीमापार तस्‍करी पर बड़ा प्रहार करते हुए सोना तस्‍करी गिरोह का भंडाफोड किया

राजस्‍व खुफिया निदेशालय ने सीमापार तस्‍करी पर बड़ा प्रहार करते हुए दिल्‍ली और अगरतला में तलाश अभियान चलाकर दुबई और बांग्‍लादेश से संचालित एक संगठित अंतर्राष्‍ट्रीय सोना तस्‍करी गिरोह का भंडाफोड किया। इस छापेमारी में दो करोड़ नब्‍बे लाख रुपए की नकदी और 29 किलोग्राम से अधिक विदेशी सोने की जब्‍ती की गई।

   

विशेष खुफिया सूचना के आधार पर गिरोह के एक मुख्‍य सदस्‍य को त्रिपुरा के अगरतला से आने वाली दो विदेशी माल की सुपुर्दगी लेते समय एक घरेलू लॉजिस्टिक गोदाम से कल गिरफ्तार किया गया।      वित्‍त मंत्रालय ने बताया कि इन सामानों की जांच के कारण 15 किलोग्राम विदेशी सोने की बरामदगी हुई। लगभग बीस करोड़ 73 लाख रुपए की कीमत के इस सोने पर अंतर्राष्‍ट्रीय मार्किंग है। दिल्‍ली और अगरतला के कई स्‍थानों पर चलाए गए तलाश अभियान में भारतीय और बांग्‍लादेशी करेंसी सहित चौदह किलो दो सौ ग्राम के विदेशी सोने और दो करोड़ नब्‍बे लाख रुपए की नकदी बरामद की गई है। इस गिरोह के चार सदस्‍यों को गिरफ्तार किया गया है। त्रिपुरा से भारत-बांग्‍लादेश सीमा के जरिए यह गिरोह भारत में सोने की तस्‍करी कर रहा था। इन तस्‍करी के सामानों को घरेलू कार्गों सेवाओं के जरिए दिल्‍ली पहुंचाया जा रहा था। यह काम दुबई और बांग्लादेश में बैठे हैंडलर्स और अगरतला में ज्वेलरी की दुकानें चलाने वाले स्‍थानीय संचालकों की मिलीभगत से किया जा रहा था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला