राजस्व खुफिया निदेशालय ने तस्करी के एक मामले में 16 किलोग्राम मादक पदार्थ मेफेड्रोन और 1 करोड़ 93 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। इस मामले में स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारियों ने विशेष जानकारी के आधार पर बस से हैदराबाद से मुंबई आ रहे दो यात्रियों को मंगलवार सुबह रोका। उनकी तलाशी के परिणामस्वरूप 16 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त की गई। इस संबंध से कार्रवाई में मुंबई से तीन बिचौलियों और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद, तलाशी में 1 करोड़ 93 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई।