मई 28, 2024 8:38 अपराह्न

printer

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के कारण पूरे प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त

 

    राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के कारण पूरे प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आज चुरू में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। श्रीगंगानगर, पिलानी और फलौदी में भी ऐसी ही स्थिति है, जहां पारा 49 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। कोटा, बीकानेर और जैसलमेर में भी तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। पिलानी में आज अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि पूरे राज्य में गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला