जनवरी 26, 2026 3:43 अपराह्न

printer

राजस्‍थान में देशभक्ति की भावना के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

राजस्‍थान में देशभक्ति की भावना के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राज्‍यपाल हरिभाऊ बागडे ने जयपुर के एस.एम.एस स्‍टेडियम में आयोजित राज्‍य के गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली और राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया। गणतंत्र दिवस की इस वर्ष की थीम वंदे मातरम @150 रखी गई है। भव्‍य परेड में पुलिस, सशस्‍त्र बल, एनसीसी. और विभिन्‍न सिविल सेवाओं के जत्‍थे शामिल हुए। इस परेड में अनुशासन, एकता और राष्‍ट्र की समृद्ध लोकतांत्रिक भावना का प्रदर्शन किया गया। श्री बागडे ने राज्‍य के लिए शौर्य, समर्पण और अनुकरणीय सेवा देने के सम्‍मान में राजस्‍थान पुलिस के 17 बहादुर कर्मियों को पुलिस पदक प्रदान किए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्य विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठ राज्य अधिकारी और नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया और बारी चौपड़ पर भी तिरंगा फहराया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला