अक्टूबर 14, 2025 9:42 अपराह्न

printer

राजस्थान में जोधपुर हाईवे पर एक बस में आग लगने से 10 लोगों के मारे जाने की आशंका

राजस्थान के जोधपुर राजमार्ग पर थईयात क्षेत्र के पास आज शाम एक निजी बस में आग लगने से लगभग 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है और 14 से अधिक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जोधपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह घटना जैसलमेर से लगभग 20 किलोमीटर दूर हुई। ज़िला प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस दुर्धटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्‍होंने घटनास्थल पर जाने के लिए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी इस त्रासदी पर दुख व्यक्त किया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।