राजस्थान में कोटा, बूंदी, बारां और सवाई माधोपुर जिलों में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने दो सौ से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
तेज बारिश से जिले के सौ से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय कोटा से संपर्क टूट गया है। धौलपुर ज़िला प्रशासन ने चंबल नदी के किनारे बसे सभी गांवों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।