दक्षिण-पश्चिम मानसून आज राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित दिल्ली में पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सामान्य तिथि से नौ दिन पहले इस बार पूरे देश में पहुंच गया। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग तथा उससे सटे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे बने चक्रवात के अगले दो दिनों के दौरान उत्तर ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल और झारखंड से होते हुए धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।