जनवरी 11, 2026 2:21 अपराह्न

printer

राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर का अनुमान व्यक्त किया है। बिहार में भी आज ठंड रहेगी। अगले दो दिन तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल में हिमालय के आसपास के इलाक़ों, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहेगा। तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में कल तक वर्षा और तूफान की आशंका है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला