जनवरी 10, 2026 2:09 अपराह्न

printer

राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईक्‍काल में घने कोहरे की चेतावनी: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईक्‍काल में आज घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में 13 तारीख तक घने कोहरे का अनुमान है। विभाग ने कहा है कि कर्नाटक, ओडिशा और पंजाब में अगले तीन से चार दिन तक शीत लहर चलने की संभावना है। तमिलनाडु, पुदु्दुचेरी और कराईकल में कल मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सर्दी के इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा।