अप्रैल 2, 2024 9:04 पूर्वाह्न

printer

राजस्‍थान: जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट के कोटपूतली में आज चुनावी रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्‍थान की जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट के कोटपूतली में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी दोपहर करीब डेढ़ बजे मोलाहेडा गांव में रैली स्थल पहुंचेंगे।

वे जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार राव राजेंद्र सिंह के समर्थन में जनसभा करेंगे। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजस्‍थान में प्रधानमंत्री की यह पहली रैली है। राज्‍य में दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को मतदान होगा।