मौसम विभाग ने राजस्थान, गांगेय पश्चिम बंगाल, गुजरात, झारखंड, ओडिसा, और मध्य प्रदेश के कुछ भागों में तेज से बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। दिल्ली, चंडीगढ, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले दो -तीन दिन के दौरान मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।
पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान में गरज के साथ आंधी-वर्षा हो सकती है। आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में आज उमस भरी गर्मी रहने का अनुमान है।