मई 22, 2024 7:52 अपराह्न

printer

राजस्‍थान के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में

 

राजस्‍थान के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राज्य में कल के मुकाबले आज कई स्थानों पर अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। आज बाडमेर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, फलोदी,चुरू, और जैसलमेर में भी दिन का पारा 47 डिग्री से उपर मापा गया। हमारे संवाददाता ने बताया कि भीषण गर्मी और लू के कारण जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला