अप्रैल 17, 2025 10:51 पूर्वाह्न

printer

राजस्‍थान और गुजरात में आज बनी रहेगी लू की स्थिति: मौसम विभाग

राजस्‍थान और गुजरात में आज लू की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि केरल, माहे, मध्‍य महाराष्‍ट्र, मराठवाडा और गुजरात में कहीं-कहीं गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा।

   

 

बिहार, असम और मेघालय में कहीं-कहीं तेज वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में आंधी और गरज के साथ वर्षा हो सकती है।

 

केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी भीतरी कर्नाटक में भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। उत्‍तर-पश्चिमी भारत में अगले तीन के दौरान अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेलशियस तक बढ़ सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला