राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार आज अपना तीसरा वार्षिक बजट पेश करेगी। उपमुख्यमंत्री और वित्तमंत्री दिया कुमारी विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगी। वह सुबह 11 बजे सदन में लगातार तीसरी बार बजट पेश करेंगी।
बजट घोषणाओं को लेकर जनता में व्यापक उत्सुकता और उत्साह है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र से प्रेरित यह बजट राजस्थान की प्रगति के लिए एक मजबूत रोडमैप का काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के सुनहरे भविष्य की ठोस नींव रखेगा।