जनवरी 25, 2026 1:01 अपराह्न

printer

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्य्तिथि पर गृहमंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की

गृहमंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्य्तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि राजमाता ने अपने जीवन में राष्ट्र, संस्कृति और जनता की सेवा कर अनुकरणीय मानक स्थापित किया। उन्होंने बहादुरी से आपातकाल का विरोध किया और हमेशा पूरी निष्ठा से अपनी विचारधारा के प्रति समर्पित रहीं।