मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 21, 2024 8:47 अपराह्न

printer

राजनीतिक दलों ने छठे और अंतिम चरण के मतदान के लिए अपनी ताकत झोंकी

लोकसभा चुनाव के 5 चरणों का मतदान संपन्न होने के बाद अब राजनीतिक दलों ने छठे और अंतिम चरण के मतदान के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाए, रैलियां और रोड-शो कर के मतदान की अपील कर रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रयागराज के परेड मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आस्था और विकास का नारा देकर विपक्ष पर करारा प्रहार किया। उन्होंने का कहा कि सुशासन और आस्था से कांग्रेस और सपा गठबंधन का छत्तीस का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन में विकास के बारे में सोचा ही नही जा सकता। श्री मोदी ने सपा और कांगे्रस पर तुष्टिकरण को लेकर प्रतियोगिता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की नाव डूब रही है, इसलिए उसके नेता लगातार झूठ बोल रहे हैं।

प्रधानमंत्री आज दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुच रहे हैं। वहां वह पच्चीस हजार से अधिक महिलाओं से संवाद करेंगे। उधर भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कई स्थानों पर चुनावी रैलियों को संबोधित किया। बलरामपुर जिले के विशुनपुर विश्राम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए श्री योगी ने विपक्षी दलों के नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा केवल घोटालों को बढ़ावा दिया, जबकि भाजपा सरकार ने देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सीमाओं को सुरक्षित किया है और देश के लोगों को नये भारत का दर्शन कराया है। डुमरियागंज के राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और माफिया का चोली-दामन का साथ रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार की संवेदना गरीबों के साथ नही माफियों के साथ थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ के खरेवां सरायमीर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार पिछले दस वर्षों से लूट की झूठ के साथ देश में जमी हुई है। देश की जनता इस बात को समझ चुकी है।

उन्होंने बीते दिनों हुए प्रतियोगी परिक्षाओं के दौरान पेपर लीक प्रकरण की भी मंच से चर्चा की। कहा कि पेपर लीक होने पर परीक्षाए रद्द करनी पड़ी, जिससे नौकरी का उम्मीद लागाए लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा। बसपा प्रमुख मायावती ने आज जौनपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूरखो ने संविधान के खिलाफ कार्य किया है। भाजपा भी इसी राह पर चली है उन्होंने भाजपा पर कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला