देश के रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में आज बोकारो में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर निशाना साधा। श्रीसिंह ने कहा कि झारखंड में भाजपा के तीनों मुख्यमंत्री बेदाग रहे हैं और झामुमो की सरकार बनते ही यहां भ्रष्टाचार का सिलसिला शुरू हो गया है।
श्रीसिंह ने कहा कि सरकार देश और समाज बनाने के लिए बनाया जाना चाहिए। उन्होंनेे कहा कि भाजपा विश्व के कल्याण के लिए भारत को महाशक्ति बनाना चाहती है। यही भाजपा और अन्य पार्टियों की सोच में अंतर है। अंत में उन्होंने ढुल्लू महतो को धनबाद लोकसभा सीट से जिताने की अपील की।
Site Admin | मई 21, 2024 8:11 अपराह्न
राजनाथ सिंह ने धनबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में बोकारो में चुनावी जनसभा को संबोधित किया