तमिलनाडु में चुनाव प्रचार चरम पर है। सभी पार्टियों के प्रमुख नेता प्रचार में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह और अन्य राजनीतिक दलों के नेता प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि देश में एकसमान संस्कृति होनी चाहिए। तिरुवन्नामलाई में एक रोड शो में उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी दुनिया में लोकप्रिय पार्टी है और उसने भारत में विकास की नींव भी रखी है। श्री सिंह ने कहा कि द्रविड मुनेत्र कडगम और कांग्रेस पार्टी का गठबंधन केवल परिवार के लिए है, लेकिन भाजपा राष्ट्र के लिए है। इससे पहले उन्होंने कृष्णागिरि में चुनाव प्रचार किया।
द्रविड मुनेत्र कडगम युवा इकाई के नेता और राज्य के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने राज्यों, विशेषकर तमिलनाडु में वस्तु और सेवा कर राजस्व की हिस्सेदारी में असमानता के लिए केंद्र को दोषी ठहराया। मोडाकुरिची में उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में विविधता का सम्मान किया