छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस द्वारा ग्रामीणों को अपराध से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस द्वारा गांवों में बैठक लेकर सरपंच, सचिव और कोटवारों को चोरी, ठगी और साइबर अपराधों से कैसे बचा जाए, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्हें किसी भी तरह के अपराध को लेकर पुलिस का सहयोग करने की अपील की जा रही है। इसके अलावा गांव में घूमने वाले और फेरी लगाने वाले लोगां का नाम-पता कोटवारी पंजी में दर्ज करने तथा थाना में सूचना देने को कहा गया है।
Site Admin | मई 23, 2024 7:59 अपराह्न
राजनांदगांव जिले में पुलिस द्वारा ग्रामीणों को अपराध से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया