राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक रुक कर बारिश का सिलसिला आज भी जारी है। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले चौबीस घंटों में फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, आगरा और हरदोई में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
कहीं न कहीं सेन्ट्रल पार्ट में और जो हमारा बुंदेलखंड डिवीजन है आगरा डिवीजन वहाँ पर आज मध्यम से भारी बारिश की संभावना हो सकती है और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदा बांदी का सबब जारी रहेगा। उसके बाद जैसा कि आने वाले दिनों में मानसून का फफ अभी जैसे साऊथ में है धीरे-धीरे ये उत्तर की तरफ और नॉर्थ की तरफ शिफ्ट होगा आने वाले दिनों में जिससे कि उत्तर-प्रदेश में अभी एक्टिविटी बारिश वाला का जो दौर है वो अभी आगे भी बरकरार रहेगा।
राज्य में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और बाधों से पानी छोड़े जाने के कारण कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। बांदा में केन नदी खतरे के निशान से लगभग एक मीटर ऊपर बह रही है जबकि फर्रूखाबाद में गंगा और रामगंगा नदी चेतावनी बिंदु के पास बह रही है, वहीं ललितपुर में बांधों से हजारों क्यूसेक पानी की निकासी किये जाने से इलाके जलमग्न हो गये हैं।