राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में आज दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय दबाव के कारण झारखंड का मौसम बदला है। मौसम यह बदलाव अभी 25 मई तक रहने का अनुमान है। राज्य के कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बारिश के बाद प्रदेश के तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने अभी राज्य में 27 मई तक बारिश के आसार व्यक्त किए हैं।
Site Admin | मई 22, 2024 8:01 अपराह्न
राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में आज दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात हुआ
