मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 18, 2024 7:12 अपराह्न

printer

राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में हीट स्ट्रोक चलने की चेतावनी

राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, पलामू और पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वहीं अगले तीन दिनों के अंदर रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जाने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने संताल और कोल्हान प्रमंडल में कल से तीन दिनों तक हीट स्ट्रोक चलने की चेतावनी दी है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग की ओर से परामर्श जारी कर दिन के 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक धूप में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गयी है। जबकि गर्मी से बचाव के लिए ज्यादा पानी पीने सहित कई परामर्श जारी किए गए हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला