दिसम्बर 2, 2024 3:22 अपराह्न

printer

राजधानी रांची सहित झारखंड में अगले दो दिनों तक चक्रवाती तूफान फेंगल का असर रहेगा

राजधानी रांची सहित झारखंड में अगले दो दिनों तक चक्रवाती तूफान फेंगल का असर रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन रात का तापमान बढ़ेगा। इस वजह से ठंड से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन 4 दिसंबर से तापमान में लगातार गिरावट आएगी।

 

मौसम विभाग के अनुसार 15 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद इसमें और गिरावट आएगी। दिसंबर के अंत तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।