मई 18, 2024 6:00 अपराह्न

printer

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश की संभावना

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात होने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि कहीं-कहीं हीट वेव का भी असर देखने को मिलेगा।