मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 17, 2024 8:08 अपराह्न

printer

राजधानी रांची समेत राज्यभर में आज भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी

राजधानी रांची समेत राज्यभर में आज भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रही। रांची में विधि व्यवस्था के मद्देनजर दो हजार से अधिक जवानों की तैनाती की गई थी। वहीं जय श्रीराम के जयकारे से पूरा राजधानी गूंजायमान रहा। रांची के विभिन्न मार्गा से होते हुए विभिन्न अखाड़ा धारी अल्बर्ट एक्का चौक के समीप पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और राज्यसभा सदस्य महुआ माजी समेत कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धालुओं का हौसला बढ़ाया।

उसके बाद निर्धारित मार्ग से होते हुए अखाड़ा धारी ओवरब्रिज स्थित तपोवन मंदिर पहुंचे और झंडा मिलन के बाद वापस लौट रहे हैं। इधर चैत्र नवरात्र को लेकर भी सवेरे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लम्बी कतार देखी गयी।