अप्रैल 17, 2024 8:04 अपराह्न

printer

राजधानी रांची समेत राज्यभर में सूर्य की तपिश से पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है

राजधानी रांची समेत राज्यभर में सूर्य की तपिश से पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। अधिकांश जिलों में एक बार फिर गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य में उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी शुष्क हवा तथा तेज धूप के कारण कई जिलों में दिन का तापमान अगले तीन दिनों के दौरान धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं मौसम विभाग ने संताल परगना और कोल्हान प्रमंडल में 19 से 21 अप्रैल तक हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे के दौरान सरायकेला-खरसावां में अधिकतम तापमान तैंतालीस दशमलव सात डिग्री सेल्सियस, जबकि गोड्डा में अधिकतम तापमान बयालीस दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर बढ़ती गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सवेरे 11 से दोपहर बाद तीन बजे के बीच धूप में बाहर न जाने जैसे कई परामर्श जारी किये हैं।