मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 20, 2025 1:45 अपराह्न

printer

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आया मौसम में बदलाव

राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव आया है। रांची, रामगढ़, बोकारो और जामताड़ा में आज सुबह तेज बारिश हुई। करीब 45 मिनट तक लगातार हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ठंड की वापसी का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने 22 फरवरी तक गरज के साथ बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया है।